लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने अब तक 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों घोषित कर दिए हैं। एक सीट पर समाजवादी पार्टी लोकदल प्रत्याशी का समर्थन करेगी। रामपुर सीट से डॉ. तंजीन फातिमा समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रत्याशी के एलान की सूची जारी की। सहारनपुर की गंगोह विधानसभा सीट से सपा ने इन्द्रसैन को टिकट दिया है। जबकि रामपुर सीट से सपा सांसद आजम खां की पत्नी डॉ. तंजीन फातिम मैदान में होंगी।
यह भी पढ़ें: अखिलेश ने दिया अपर्णा यादव को झटका, लखनऊ कैंट से नहीं दिया टिकट
लखनऊ कैंट से मेजर आशीष चतुर्वेदी सपा के उम्मीदवार होंगे। जबकि कानपुर की गोविंदनगर सीट से सम्राट विकास मैदान में होंगे। इन दोनों सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित किए जा चुके थे। मानिकपुर सीट से निर्भय सिंह पटेल उम्मीदवार होंगे। प्रतापगढ़ सदर सीट से बृजेश पटेल प्रत्याशी होंगे। जैदपुर से गौरव कुमार रावत मैदान में होंगे। जलालपुर सीट से सुभाष राय सपा के उम्मीदवार होंगे। बलाह सीट से किरन भारती और घोसी से सुधाकर सिंह चुनाव मैदान में होंगे।
रिपोर्ट: अमित सिंह