लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों (UP Election 2022) को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सोमवार को 159 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) करहल से मैदान में उतरेंगे। वहीं, शिवपाल सिंह यादव को भी जसवंतनगर से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
जेल में बंद सपा सांसद आजम खान रामपुर शहर सीट से चुनाव मैदान में होंगे, जबकि आजम के बेटे अब्दुला आजम स्वार से चुनाव मैदान में होंगे।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस का बड़ा एलान: उत्तराखंड में सरकार आई तो 500 रुपये में मिलेगा एलपीजी सिलिंडर
कैराना से नाहिद हसन और नकुड़ से धर्म सिंह सैनी सपा के उम्मीदवार होंगे। ऊंचाहार से मनोज पांडेय को टिकट दिया गया है। हालांकि यह भी बताया जा रहा कि इस सीट से भाजपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे।
झांसी सदर विधानसभा से सीताराम कुशवाहा को सपा ने उम्मीदवार घोषित किया है। सीताराम 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि पिछले दोनों चुनाव उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़े थे और दूसरे स्थान पर रहे थे।
Samajwadi Party (SP) releases a list of 159 candidates for the upcoming #UttarPradeshElections
Voting will be held in the state in 7 phases. pic.twitter.com/UcA2MEVqkf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 24, 2022
रिपोर्ट: अमित सिंह