बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हों, लेकिन वह लाइमलाइट से दूर नहीं हैं। नेहा शर्मा अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नेहा शर्मा ने एक बार फिर से अपने हॉलीडे आउटिंग की तस्वीरें शेयर कर खलबली मच दी।
वह अभी हवाई आइलैंड पर छुट्टियां बिता रही हैं। नेहा शर्मा ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, इसमें वह बीच पर खड़ी हैं। तस्वीर में नेहा बिकनी टॉप में दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि नेहा शर्मा ने पहले भी कई फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। उनकी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद भी किया जाता रहा है।
इससे पहले नेहा शर्मा ने कॉफी शॉप की भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इस तस्वीर में नेहा शर्मा अपने अलग लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
गौरतलब है कि नेहा शर्मा ने साल 2007 में तेलुगू फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह अभिनेता इमरान हाशमी की अपोजिट फिल्म क्रुक में नजर आई थीं। 2010 यह फिल्म आई थी।
नेहा शर्मा अब अजय देवगन की फिल्म तानाजी में दिखाई देंगी। तानाजी में नेहा, कमला देवी का किरदार निभा रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
रिपोर्ट: अमित सिंह