हरियाणवी डांसर सपना चौधरी नया वीडियो गाना रिलीज हो गया है। सपना चौधरी के नए गाने का नाम है खुड़का। डांसर सपना के नए गाने को कई लाख व्यूज मिल गए हैं। सपना का यह गाना भी हिट हो गया है।
डांसर सपना के इस गाने को तनु खरखोदा और मनीषा शर्मा ने आवाज दी है। ‘कुडका’ में सपना चौधरी के साथ तनु खरखोदा भी दिखाई दिए हैं। सपना का इस म्यूजिक वीडियो में धाकड़ अंदाज दिखा है। सपना चौधरी गाने में पिस्टल से धाय-धाय करती नजर आ रही हैं।
सपना के गाने कुडका को फैंस ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है और शानदार बताया है। फैंस सिंगर तनु खरखोदा और मनीषा शर्मा की तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने दोनों की आवाज को पावरफुल बताया है। सपना चौधरी का हाल ही में नया सॉन्ग ‘पीलिये में पिस्टल’ रिलीज हुआ था। उसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
यह भी पढ़ें: ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा का धमाकेदार डांस, कटरीना कैफ को भी पीछे छोड़ा, देखें वीडियो
रिपोर्ट: प्रिया सिंह