साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक के वसंत विहार इलाके में एक युवक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शनिवार दिन में इस घटना की सूचना उसके भाई ने दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल मॉर्चुरी भिजवाया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय समर्थ के तौर पर हुई। उसने बीबीए कर रखी थी। पुलिस के मुताबिक समर्थ परिवार के साथ ए ब्लॉक वसंत विहार में रहता था। शनिवार सुबह घर पर काम करने वाले नौकर ने उसे मृत देखा तो मामले की सूचना उसके परिवार के लोगों को दी। इसके बाद 11 बजकर 43 मिनट पर पीसीआर कॉल कर उसके भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक घर की पहली मंजिल पर समर्थ खून से लतपथ हालत में मिला।
मयूर विहार: महिला का आरोप- ससुराल वालों ने छत से फेंका
मयूर विहार इलाके में महिला को तड़के 3 बजे छत से नीचे फेंक दिया गया। आरोप उसके ससुराल वालों के ऊपर लगा है। गंभीर रूप से घायल हुई महिला अस्पताल में भर्ती है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने बताया कि घायल महिला के भाई ने 181 नंबर पर कॉल कर हमें मामले की जानकारी दी और पीड़िता की एक वीडियो भी भेजी है। घायल की हालत नाजुक है। मालीवाल ने कहा वह दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी कर रही हैं, जिसमें उन्होंने घटना को लेकर केस दर्ज करने, आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने की बात कही है।