सिरसा। हरियाणा के सिरसा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सिरसा जिले के गांव रोड़ी में एक शख्स अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस दौरान महिला का पति मौके पर पहुंच गया। यह सब देख महिला के पति आक्रोशित हो उठा। उसने प्रेमी के दोनों पैर कुल्हाड़ी से काट दिए। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, किसान बलविंदर सिंह की पत्नी और बच्चों की मां का पास पड़ोस में रहने वाले गुरप्रीत सिंह से प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर बलविंदर सिंह के घर आए दिन विवाद रहता था। बलविंदर सिंह ने कई बार गुरप्रीत सिंह को समझाया। लेकिन वह नहीं माना।
इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। इस बीच रविवार की रात को गुरप्रीत महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान महिला का पति बलविंदर आ गया। दोनों को साथ में देख वह आक्रोशित हो उठा। उसने अपनी पत्नी के प्रेमी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा को तेजधार हथियार गंडासे से काट डाला। उसने उसके दोनों पैर गंडासे से अलग कर दिए। मृतक के एक बेटा भी है। इसके बाद आरोपी ने घटना की जानकारी गांव के सरपंच को दी और कहा अब पानी सिर के से ऊपर चला गया था इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं था।
यह भी पढ़ें: रेवाड़ी में नाबालिग से साथ हैवानियत, दो लोगों लोगों ने बनाया हवस का शिकार
थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी बलविंदर सिंह (40) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बलविंदर सिंह ने पत्नी से अवैध संबंधों के चलते प्रेमी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र करनैल सिंह की हत्या कर पैर काट दिए हैं। बलविंदर सिंह के साथ उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई तरसेम सिंह की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट: धर्मेंद्र पटिकरा