Sonia Gandhi Manmohan Singh
इंडिया न्यूज़ उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पूर्व पीएम समेत इन बड़े नेताओं के नाम शामिल

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत और अन्य का नाम प्रचारकों की सूची में है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। इस चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। सभी पार्टियों ने डोर टू डोर कैंपेन आयोजित कर रही हैं, पार्टियों का मकसद हर एक मतदाता के पास पहुंचने का है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची
1. सोनिया गांधी
2. मनमोहन सिंह
3. राहुल गांधी
4. प्रियंका गांधी वाड्रा
5. अजय कुमार लल्लू
6. आराधना मिश्रा मोना
7. गुलाम नबी आजाद
8. अशोक गहलोत
9. भूपिंदर सिंह हुड्डा
10. भूपेश बघेल
11. सलमान खुर्शीद
12. राज बब्बर
13. प्रमोद तिवारी
14. पी एल पुनिया
15. आरपीएन सिंह
16. सचिन पायलेट
17. प्रदीप जैन आदित्य
18. नसीमुद्दीन सिद्दीकी
19. आचार्य प्रमोद कृष्णम
20. दीपेंद्र सिंह हुड्डा
21. वर्षा गायकवाड़
22. फुलो देवी नेतम
23. हार्दिक पटेल
24. सुप्रिया श्रीनेत
25. इमरान प्रतापगढ़ी
26. कन्हैया कुमार
27. प्रणिति शिंदे
28. धीरज गुज्जर
29. रोहित चौधरी
30. तौकीर खान।

 

यह भी पढ़ें: भाजपा को बड़ा झटका, इस विधायक ने पार्टी को कहा अलविदा, यहां जाते ही मिला तोहफा

रिपोर्ट: अमित सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published.