सिवनी। मध्य प्रदेश में भीषण हादसा हुआ है। यहां अज्ञात कारणों से ज्वलंतशील पदार्थ से भरे टैंकर में आग लग गई। आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद हाइवे को बंद कर दिया गया। जिसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
घटना सिवनी के गणेशगंज की है। एनएच-7 नागपुर जबलपुर हाइवे पर ज्वलंतशील पदार्थ से भरा टैंकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा को देखते हुए हाईवे को बंद कर दिया गया। हाईवे के बंद होने से कई किलोमीटर तक जाम लग गया।
रिपोर्ट: अब्दुल काबिज खान