विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में गुरुवार की शाम को कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। धरने में विधायक शशांक भार्गव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा जीतू पटवारी, आरिफ मसूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल कलाकारी समेत जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
धरने के दौरान कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि एक दिन पहले दिए बयान पर वह कायम हैं। उन्होंने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लियास कोई इस बात का क्या मतलब निकलता है या उसकी बुद्धि पर निर्भर करता है। वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रिय बोलना किस धारा के तहत अपराध है, उन्होंने पुलिस को भी कटघरे पर खड़ा करते हुए पुलिस को बहुत मजबूर करार दिया।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक बोले-एक केंद्रीय मंत्री पीएम मोदी के करीबी हैं, वो चूड़ी तो क्या सबकुछ…भाजपा में उबाल
उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में हुए पथराव पर नाराजगी व्यक्त की। वक्ताओं ने विधायक पर हुए हमले की निंदा करते हुए हमला करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार करने की भी मांग की है। धरने के दौरान भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
रिपोर्ट: ओम प्रकाश जोशी