विदिशा। जिले के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज (Atal Bihari Vajpayee Medical College) में कोविड-19 ( Covid-19) सेंटर बनाया गया है। जिसमें तीन कोरोना वायरस (CoronaVirus) मरीजों का इलाज चल रहा था। वो ठीक हो गए हैं। तीन कोरोना मरीजों की छुट्टी होने के बाद अब जिला कोरोना मुक्त हो गया है। विदिशा जिले में अब कोई भी कोरोना का मरीज नहीं है। गंजबासौदा में रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्य 11 दिन पहले कोविड-19 सेंटर में लाए गए थे। इलाज के बाद ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
आपको बता दें कि कोविड-19 सेंटर में लगभग 30 लोगों को इलाज के लिए भर्ती किया गया था, डॉक्टरों के प्रयास से सभी लोग स्वस्थ होकर अपने घर चल गए हैं, जिले में रिकवरी रेट 100 फीसदी रहा। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर सुनील नंदेश्वर बताते हैं कि जब से यहां कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया है तब से अब तक 30 मरीज भर्ती किए गए जो सभी स्वस्थ होकर घर गए हैं।
यह भी पढ़ें: विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सौ किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
कोविड केयर सेंटर में डॉक्टरों की कमी के बावजूद लगातार ड्यूटी कर रहे डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव बताते हैं कि बताए गए नुस्खों के आधार पर यहां मरीजों का इलाज किया जा रहा था, ताकि उनकी इम्युनिटी बढ़ाई जा सके और वे जल्दी ही स्वस्थ्य हो जाएं। वहीं डॉ. अभिषेक ने बताया कि उनका पूरा परिवार इसी पेशे से जुड़ा हुआ है।
रिपोर्ट: ओम प्रकाश जोशी