Ganesh Singh
मध्य प्रदेश स्पेशल न्यूज़

गांधी और दीनदयाल के विचार एक थे, उनके विचार देश के लिए हमेशा उपयोगी: गणेश सिंह

सतना। गांधी संकल्प यात्रा के 8वें दिन चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के जमुआनी, विजयपुर, खड़वरी, बरौ, प्रतापपुर, सिरवारी, बदकन, हरदी, बिटमा, सुकवाह, उमरहन, रामनगर, हलावन, संजयनगर, गोड़गांव और बैरहना में यात्रा का समापन हुआ। आयोजित कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा की गांधीजी ग्राम स्वराज्य और पंडित दीनदयाल का अंत्योदय दोनों के विचार एक ही थे। भाजपा के पंच निष्ठाओं में गांधीवादी विचार शामिल है। गांधी देश की आत्मा है, और उनके विचार देश के लिए हमेशा उपयोगी रहेंगे।

गांधीजी के मन में आजादी के पहले एक बड़े लोकतंत्र की कल्पना थी। जिसे बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में लिपिबद्ध किया। गांधी की ग्राम स्वराज्य को मोदी की सरकार ने लागू किया। गांधीजी देश के साथ गरीबों के प्रतीक थे और देश में सबसे बड़ी गरीबी को ही उन्होंने सबसे बड़ी चुनौती माना था। देश की पहली सरकार गांधी जी के बताए हुए रास्ते पर चली होती तो, देश के गरीबी का उन्मूलन हो चुका होता। गांधी संकल्प यात्रा का संदेश है कि अपना घर, अपना पड़ोस, अपना गांव, अपने सार्वजनिक स्थान सभी को साफ सुथरा रखना है।

पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्षारोपण जलस्तर को ऊंचा उठाने के लिए वर्षा जल को रोकना। बहरी शौच से मुक्त करने के लिए घर-घर शौचालय, प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णता बंद करना। स्वदेशी का उपयोग करना, आपसी भाईचारा मजबूत रखना, यह महत्वपूर्ण यात्रा के संदेश हैं। जिन्हें लोगों को बड़ा समर्थन मिल रहा है। सांसद ने आगे कहा कि अभी तक यह यात्रा लगभग 110 किलोमीटर 8 दिनों में चल चुकी है। इस बीच में लाखों लोगों से संवाद हो चुका है। बड़ी संख्या में वृक्षारोपण और सफाई अभियान चलाए गए है।

इस यात्रा के माध्यम से प्रत्येक मतदान केंद्रों के भाजपा संगठन के बूथ कमेटी के अध्यक्ष जिन्हें बनाया गया है, उनका सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद यादव, लोकसभा गांधी संकल्प यात्रा प्रभारी, सुरेंद्र सिंह गहरवार पूर्व विधायक, शंकर दयाल त्रिपाठी पूर्व प्रत्याशी, सतीश शर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष, सुभाष शर्मा डोली, ओमप्रकाश शर्मा, परशुराम गुप्ता मंडल अध्यक्ष, श्रीकृष्ण मिश्रा, अश्विनी तिवारी जैतवारा, संतोष गौतम, शांति भूषण पांडे जिला पंचायत सदस्य, रामदीन वर्मा जिला पंचायत सदस्य, लोकेश त्रिपाठी, कृष्णा पांडे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: रूप कुमार हरबोल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published.