विदिशा। सिरोंज में सिंचाई विभाग के प्रभारी एसडीओ संतोष परिहार के कार्यालय में लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। लोकायुक्त टीम ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के संबंध में लोकायुक्त के विशेष न्यायाधीश द्वारा उक्त एसडीओ के तीन अलग-अलग स्थानों पर सर्च वांरट था। जिसपर भोपाल गृह निवास एवं सांरगपुर में इनके पुत्र के द्वारा स्कूल संचालित होता है।
लोकायुक्त की टीम के अनुसार, वहां और सिरोंज कार्यालय पर छापा मारा गया। लोकायुक्त के अधिकारियों ने बताया कि यहां पर हम आय-व्यय से संबंधित दस्तावेजों की खोजबीन के लिए आए थे। पांच सदस्यीय टीम दिनभर कागजों को खंगाली रही। उल्लेखनीय है कि संतोष परिहार सिंचाई विभाग में उपयंत्री की पोस्ट पर 2004 सिरोंज में पदस्थापना की गई थी। जिसके बाद वह 2013 तक यहीं रूके। 2013 में विदिशा का प्रभार दिया गया था। वर्तमान में विगत 20 दिन पहले ही सिरोंज डिवीजन का प्रभार मिला था। सूत्रों से मिली जानकारी यह 15 साल तक कागजों में सीमित रहे। लेकिन कभी कार्यालय में नहीं दिखे।
ये भी पढ़ें: आतंकियों के मददगार सौरभ शुक्ला का मध्य प्रदेश से कनेक्शन, ऐसे करता था हैंडलर्स से संपर्क
नगर में लोकायुक्त टीम आने की भनक लगते ही अधिकारी वर्ग एवं व्यापारी वर्ग में हड़कंप की स्थिति मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार टीम के दोपहर तक रहने से कई लोग चिंचित नजर आए। इसके अलावा बाजार में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
रिपोर्ट: ओम प्रकाश जोशी