रीवा। मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 60 एके 47 बरामद की है। रीवा पुलिस ने पुरषोत्तम नाम के हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी अपनी पत्नी के साथ हथियार ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरुषोत्तम अपनी पत्नी के साथ ट्रेन में हथियार ले जा रहा था।
जानकारी मिलते ही पुलिस ने ट्रेन में छापा मारा और आरोपी पुरुषोत्तम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शमशेर आलम और इमरान को हथियारों की सप्लाई करता था।
शमशेर आलम नाम का तस्कर अपनी बहन के साथ 2012 से हथियारों की तस्करी का काम करता है। शमशेर की बहन भी हथियार के साथ गिराफ्तार की गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी नक्सलियों और बदमाशों को हथियारों की सप्लाई करते थे। गिरोह में कई लोग शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने आशंका जताई है कि गिरोह का संपर्क सफेदपोश नेताओं से भी हो सकते हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हथियार बरामद करने वाली टीम पुरस्कृत होगी।