विदिशा। प्रदेश सरकार की चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय लक्ष्मी साधो गुरुवार को विदिशा पहुंची। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में पहली परिषद की बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता की। उनके साथ विधायक शशांक भार्गव, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, एसपी विनायक वर्मा, कॉलेज के डीन डॉ सुनील नंदेश्वर के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
बैठक के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्वीकारा किया कि कॉलेज में कई तरह की अभी समस्याएं मौजूद हैं। कॉलेज डॉक्टरों के हिसाब से बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी सरकार के जरिए आगामी एक साल में व्यवस्था दुरुस्त करने की उम्मीद जताई।
सभी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की बढ़ोतरी करने की बात भी उन्होंने कही। नए डॉक्टरों के आने से प्रदेश भर में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने की उम्मीद उन्होंने जताई है।
रिपोर्ट: ओम प्रकाश जोशी