उचेहरा। नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर उचेहरा तहसील के एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया। किसानों की समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी उचेहरा को सौंपा गया। जिसमें सैकड़ों किसानों ने किसान जन आंदोलन में भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता लंबी कतार के साथ धरना स्थल पहुंचे। जहां पूर्व मंत्री व विधायक नागेन्द्र सिंह ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार वादाखिलाफी वाली सरकार है जनता को भड़काने वाली सरकार है।
वर्तमान में ट्रांसफर की फैक्टरी संचालित है। अशोक द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमचंद्र ताम्रकार ने भी जमकर घेरा। सैकड़ों युवा धरना स्थल पहुंचे। जमकर नारेबाजी के साथ जूलुस प्रमुख मार्ग से तहसील मुख्यालय तक निकाला गया। मौजूद नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सरकार की जनहितैसी विभिन्न योजनाओं को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं।
गरीबो को वारंट भेज जेल में डालने का काम यह सरकार कर रही है। उपभोक्ता परेशान हैं, किसानो का आज तक कर्ज माफ नहीं हुआ है। गौशाला का मुद्दा सिर्फ कोरी घोषणा तक सीमित हो गया है। सिर्फ जगह ही चिन्हित की जा रही है, लेकिन खर्च के लिए मद अभी तक पंचयतों में नहीं आया है। यह सरकार सिर्फ घोषणा तक सिमट कर रह गई है।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जनपद अध्यक्ष कृष्ण देव सिंह, जय बहादुर सिंह, सुबोध सिंह बिन्नू, डॉक्टर राजेश सेन, हरिनाथ मिश्रा, भारत लाल ताम्रकार किसान सुनील सरावगी,दीपक ताम्रकार लाले, कृष्ण गोपाल ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह,गुलाब पाल,दिपांसू समदरिया,नितेन्द्र समदरिया,सचिन त्रिपाठी,दुर्गा अग्रवाल,मनोज शर्मा,सुनील गुप्ता, आशीष गुप्ता, महेंद्र सिंह जनपद सदस्य,मुन्ना सिंह घोष,भाग्वेंद्र सिंह,अशोक सिंह,वीरेंद्र सिंह,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: रुप कुमार हरबोल सिंह