इंदौर। मध्यप्रदेश एक बार फिर से शर्मसार हुआ है। एक मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार बन गई। जबकि उसकी दूसरी मासूम बहन के साथ हैवानियत करने की कोशिश की गई।
घटना इंदौर की है। नावेल्टी मार्केट के पास एक मजदूर परिवार रहता है, रात में अपने पिता के पास सो रही मासूम बच्ची को एक दरिंदा उठा ले गया।
दरिंदे ने मासूम को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी उसकी चार साल की बहन के साथ भी हैवानियत की कोशिश की।
आपको बता दें कि दोनों बच्चियां चौकीदारी की हैं, बताया जा रहा है कि रात में बच्चियां अपने पिता के साथ सो रही थीं। मूल रुप से सागर जिले का रहने वाला परिवार इंदौर में रहकर मजदूरी कर रहा है।
दो बच्चियां रात में अपने पिता के साथ सो रही थीं, इसी दौरान एक दरिदा एक बच्ची को उठाकर ले गया, उसके साथ हैवानियत की।
आरोपी ने पीड़िता की चार साल की बच्ची के साथ भी हैवानियत की। फिलहाल मासूम बच्च्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मासूम की हालत नाजुक है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि बच्ची ने अपने चाचा का नाम पुलिस को पूछताछ में बताया है।
हालांकि पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। पुलिस सिर्फ इतना कह रही है कि जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।