इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) के विजय नगर इलाके में एक स्पा में चल रहे देह व्यापार (Sex Racket) के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। नई जानकारी यह है कि 10 में से तीन लड़कियां कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई है। इससे पहले यह खुलासा हुआ था कि थाईलैंड की जिन लड़कियों को देह व्यापार के लिए यहां लाया गया था, उनमें से चार लड़के थे, यह लिंग परिवर्तन करवाकर लड़की बने थे।
गौरतलब है कि विजय नगर इलाके में स्थित एटम स्पा सेंटर में क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने रेड मारी थी। स्पा सेंटर से दस लड़की व आठ लड़के पकड़े गए थे। 10 में से सात लड़कियां थाईलैंड की थी। हालांकि जब जांच कि गई तो इन लड़कियों के पासपोर्ट चेक करने पर पता चला कि इनमें से चार लड़के हैं, इनके पासपोर्ट में पुरूष लिखा था। लिंग परिवर्तन करवाकर वे लड़कियां बने थे।
तीन भाजपा पदाधिकारी भी पकड़े
पुलिस ने इस मामले में खंडवा जिले के तीन भाजपा (BJP) पदाधिकारी भी पकड़े थे। इनके वन मंत्री विजय शाह के करीबी होने के दावा किया गया था। मंत्री शाह के साथ इनकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हुईं थीं।
तीन लड़की और एक ग्राहक मिले पॉजिटिव
पुलिस टीम ने स्पा सेंटर से पकड़े गए लड़के व लड़कियों का कोरोना टेस्ट कराया था। इसमें तीन लड़कियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक ग्राहक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद महिला थाने को सैनिटाइज कराया गया है। थाने के स्टाफ की जांच भी करवाई गई। हालांकि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
देह व्यापार के लिए कराया लिंग परिवर्तन
पुलिस ने पकड़ी गई थाईलैंड की लड़कियों से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि चार लड़की पहले लड़के थे। देह व्यापार के लिए उन्होंने लिंग परिवर्तन कराया था, थाईलैंड में ही लिंग परिवर्तन कराया, लेकिन उनके पासपोर्ट में पुरुष लिखा हुआ था। भारत आने पर वह देह व्यापार के गोरखधंधे में शामिल हो गए। वहीं, स्पा सेंटर के मैनेजर संजय को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Sulli Deals App: इंदौर से गिरफ्तार मास्टरमाइंड का मुस्लिम महिलाओं को लेकर ये था प्लान, बड़ा खुलासा
रिपोर्ट: अमित सिंह