विदिशा। आमतौर पर पुलिस पर भेदभाव और गलत व्यवहार का आरोप लगता रहा है, लेकिन समय-समय पर पुलिस और पुलिसकर्मी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करके ये कलंक धोते रहे हैं, ऐसा ही पुलिस का एक और सामाजिक चेहरा मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के त्योंदा थाना इलाके से सामने आया है। यहां एक अधेड़ जो पूर्णतः निराश्रित था, उसकी मृत्यु होने के बाद त्योंदा थाना टीआई और उनकी टीम ने पूरे विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया। पुलिस के इस मानवीय काम की जमकर तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़ें: भाजपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और श्वेता स्वप्निल जैन का अश्लील वीडियो वायरल, मस्ती करते दिखे
दरअसल त्योंदा थाने के ठीक सामने एक 50 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र राम सुंदर अहिरवार काम किया करता था। दो दिन पहले उसकी तबीयत अचानक खराब हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमारी गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर किया गया, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वापस आने पर मोहनसिंह के अंतिम संस्कार को लेकर बातचीत शुरू हुई। इस बात की जानकारी त्योंदा थाना टीआई आनंद सिंह ठाकुर को लगी तो उन्होंने अपने स्टाफ और कुछ ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर अधेड़ मोहन सिंह के विधिवत अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की।
यह भी पढ़ें: सूदखोरों से परेशान युवक ने की आत्महत्या, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
टीआई आनंद ठाकुर ने मृत अधेड़ की अर्थी को कांधा भी दिया और पूरे विधि-विधान से मोहन सिंह का अंतिम संस्कार भी किया, इस पूरी घटना को लेकर आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी बड़ा है और पुलिस का सामाजिक चेहरा भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। घटना की जानकारी लेने के बाद एसपी विनायक वर्मा ने भी अपने पुलिसकर्मियों की तारीफ करते हुए उन्होंने इस घटना को मिसाल बताते हुए अन्य लोगों को भी सामाजिक दायित्व को निभाने की बात कही।
रिपोर्ट: ओम प्रकाश जोशी