surya grahan 2020
धर्म फोटो गैलरी स्पेशल न्यूज़

देशभर में दिखा सूर्य ग्रहण, तस्वीरों में देखें अद्भुत खगोलीय घटना का दुर्लभ नजारा

21 जून यानी आज इस साल का पहला सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण सुबह 10:15 मिनट के शुरू हुआ, दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर पूरा हुआ। देश में कई जगह पर दुर्लभ नजारा देखने को मिला। लंबी अवधि का सूर्य ग्रहण वलयाकार था जो रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई दे रहा था।

surya grahan 2020

विश्व भर में सूर्य ग्रहण का अनोखा नजारा देखा गया। देश की राजधानी दिल्ली में सुबह से मौसम सामान्य रहा। जैसे ही सूर्य ग्रहण का समय हुआ, धीरे-धीरे आसमान का नजारा बदल गया। दोपहर 12 बजे के करीब दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अंधेरा छा गया।

surya grahan 2020

यूपी की राजधानी लखनऊ में साल का पहला सूर्यग्रहण करीब तीन घंटे तक देखा गया। इस दौरान लोगों ने सूर्य ग्रहण के अद्भुत नजारे को देखा। साथ ही लोगों ने घरों में जाप किया।

surya grahan 2020

मेरठ में ग्रहण के दौरान सूर्य कुछ देर के लिए कंगन की तरह दिखाई दिया। इस दौरान दिन में ही अंधेरा सा छा गया। इस दुर्लभ नजारे को देखकर लोग उत्साहित हो उठे।

surya grahan 2020

वहीं बिजनौर में भी लोगों ने उत्साह के साथ सूर्य ग्रहण देखा, यहां एक्स-रे फिल्म से ग्रहण को देखा। ग्रहण के वक्त सूरज की रोशनी धीरे-धीरे घटती जा रही थी, इससे लगातार अंधेरा बढ़ता जा रहा था। लोग इस अद्भुत नजारे को कैमरे में कैद करने की कोशिश में जुटे रहेष इस दुर्लभ नजारे को देखकर हर कोई खुश हुआ।

surya grahan 2020

यूपी के गोरखपुर जिले में सूर्यग्रहण की शुरूआत 10 बजकर 32 मिनट पर हुई। शहरवासी टेलीस्कोप के माध्यम से सदी के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण को देखा।

surya grahan 2020

मध्यप्रदेश के इंदौर में भी सूर्य ग्रहण का दुर्लभ नजारा दिखाई दिया। लोग इस नजारे को देखकर उत्साहित हो उठे।

surya grahan 2020

मुंबई में भी सूर्य ग्रहण देखा गया। सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट से शुरू हुआ सूर्य ग्रहण दोपहर 3:04 बजे तक दिखाई दिया।

surya grahan 2020

गुजरात में गांधीनगर में भी सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। सूर्य ग्रहण दोपहर 11:32 ग्रहण की अधिकतम दृश्यता के साथ दिखाई दिया। यहां 1:32 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखाई दिया।

surya grahan 2020

राजस्थान के जयपुर में भी सूर्य ग्रहण देखा गया। यहां सूर्य ग्रहण 1:44 बजे तक दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.