खटीमा। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Election 2022) को लेकर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी समेत कई दल प्रचार में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। कांग्रेस और भाजपा नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं।
गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami ) खटीमा में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। धामी ने कहा कि आज कांग्रेस कई वादे कर रही है लेकिन दूसरे राज्यों-राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ में किए गए वादों को पूरा नहीं कर पा रही है। हमने यहां विभिन्न विकास कार्य किए हैं।
यह भी पढ़ें: UP Elections :चुनाव प्रचार में आमने-सामने आए अखिलेश और प्रियंका गांधी, वीडियो में देखें कैसा था नजारा
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज कई पार्टियां राज्य में आ रही हैं। उन्होंने अपनी सरकार के दौरान कुछ नहीं किया है। हमने कई विकास कार्य किए हैं। ये सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं। आपको उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने क्या किया है। हम सामूहिक विकास में विश्वास करते हैं।
Today Congress is making many promises but they are not able to fulfill the promises they made in other states-Rajasthan, Punjab, Chhattisgarh. We've done various development works here: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami in Khatima pic.twitter.com/UA3SEH7wmA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 3, 2022