नई दिल्ली। तमिलनाडु से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी समारोह में डांस के दौरान दूल्हे (Bride) ने दुल्हन (Groom) को तमाचा जड़ (Groom Slapped Bride) दिया। इससे खफा दुल्हन ने घटना के बाद मौके पर ही शादी तोड़ दी। ऐसा बताया जाता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर थे, इसी दौरान दुल्हन का भाई वहां पहुंचा और उनके साथ डांस करने लगा।
दुल्हन की यह हरकत देख दूल्हे को गुस्सा आ गया, दूल्हे ने उसने उसी समय सबके सामने दुल्हन को जोरदार तमाचा जड़ दिया। इस पर दुल्हन ने दूल्हे से शादी तोड़ दी और समारोह में आए एक अन्य शख्स से सात फेरे ले लिए। कुड्डालोर जिले के पनरुती में यह घटना हुई।
दुल्हन के परिजनों के अनुसार, दूल्हे ने सबके सामने स्टेज पर दुल्हन को थप्पड़ मार दिया इसी के चलते दुल्हन को गुस्सा आ गया और उसने फैसला लिया कि वह अब इस शख्स के साथ जीवन नहीं बिताएगी। दुल्हन ने शादी समारोह में आए एक युवक को पसंद किया और तय मुर्हूत पर ही शादी के बंधन में बंध गई, हालांकि उन्होंने वेन्यू बदलकर शादी रचाई। दुल्हन के इस फैसले में परिवार ने भी साथ दिया।
यह भी पढ़ें: ‘उत्तराखंड में हम फॉर्म में हैं, देशभर में कांग्रेस आउट ऑफ फॉर्म’, हरीश रावत का बड़ा बयान
आपको बता दें कि दिसंबर 2021 में यूपी के अलीगढ़ जिले से भी ऐसी ही एक खबर आई थी। अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली की दुल्हन ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया था। दुल्हन के इनकार करने पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ, सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई थी।
दरअसल, यहां शादी की सभी रस्में धूमधाम से हो रही थीं, दूल्हे का खूब स्वागत के बाद बरातियों ने भोजन किया, जयमाला के बाद फेरे हुए। मांग भराई भी हो गई। लेकिन मंडप में कन्यादान के समय हाथों में हल्दी लगाने की रस्म के लिए दूल्हे ने अपना हाथ आगे बढ़ाया तो दुल्हन चीख पड़ी, और शादी करने से इनकार कर दिया, दूल्हे के एक हाथ की तीन उंगलियां कटीं थीं। इसके बाद काफी हंगामा हुआ था।
रिपोर्ट: अमित सिंह