नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीति उठापठक तेज होती जा रही है। सभी दलों के नेता एक से दूसरी पार्टी में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। याद रहे कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है।
कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह (RPN Singh) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में शामिल हो गए। मंगलार को ही कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. पी. एन. सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद
भाजपा आरपीएन सिंह को पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारेगी। गौरतलब है कि आरपीएन सिंह पिछड़ी जाति सैंथवार-कुर्मी से आते हैं। पूर्वांचल में आरपीएन सिंह का अच्छी पकड़ है। ऐसे में भाजपा को फायदा मिल सकता है।
आपको बता दें कि कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल किया है। अगर आरपीएन भाजपा में शामिल हुए तो कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका साबित होगा।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी का हमला: जिनके लिए पाकिस्तान दुश्मन नहीं और जिन्ना दोस्त लगता…
वोट दें ताकि कोई आपके अधिकारों का गला ना घोंट दे: राहुल
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी नेशनल वोटर्स डे पर बड़ा बयान दिया। राहुल गांधी ने ट्विट करते हुए लिखा कि लोकतंत्र यानि असहमति, लोकतंत्र यानि शांतिपूर्ण विरोध, लोकतंत्र यानि सामाजिक समानता, लोकतंत्र यानि आपका वोट। वोट दें ताकि कोई आपके अधिकारों का गला ना घोंट दे!
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. पी. एन. सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा। pic.twitter.com/JMNtp37kRD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2022
आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ।
जय हिंद— RPN Singh (@SinghRPN) January 25, 2022
रिपोर्ट: अमित सिंह