बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022:) के पहले चरण के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने प्रचार में पूरी ताक झोंक रखी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में चुनाव प्रचार के दौरान अनोखा नजारा देखने को मिला।
प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत (Chaudhary Jayant) का आमना-सामना हुआ। तीनों ने ही एक दूसरे का अभिनंदन किया।
गुरुवार को जहांगीराबाद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जयंत चौधरी चुनाव प्रचार कर रहे थे, इसी दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला वहां पहुंच गया। अखिलेश-जयंत का चुनाव रथ और प्रियंका गांधी के काफिले का आमना-सामना हो गया।
दोनों के काफिले रुक गए। फिर एक दूसरे की ओर हाथ हिलाया। यह नजारा कैमरे में कैद हो गया। वहां मौजूद दोनों पार्टियों के समर्थक उत्साह में झूम उठे। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आपको बता दें कि यूपी चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच एक अंडरस्टैडिंग चल रही है, इससे पहले, कांग्रेस ने करहल सीट से अपना कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है, अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस से वॉकओवर कर दिया।
जसवंत नगर की सीट (यहां से शिवपाल सिंह यादव चुनाव मैदान में हैं) पर भी कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने भी अमेठी और रायबरेली में अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है, वहां कांग्रेस को भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा।
दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में प्रचार के दौरान उस पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की, जिनकी एक लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, साथ ही उसके शव को जबरन जला दिया गया था। प्रियंगा गांधी ने यह मुद्दा सोशल मीडिया पर ट्वीट कर उठाया था, लिखा था कि एक बार फिर न्याय की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
#WATCH | Bulandshahr | Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra and SP chief Akhilesh Yadav-RLD chief Jayant Chaudhary wave at and greet each other after they came face to face during their respective election campaigns for #UttarPradeshElection2022 pic.twitter.com/OWV3IlKT0v
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 3, 2022