गोरखपुर। उत्तर प्रदेश से रोचक खबर सामने आई है। यहां एक महिला अपने पति को छोड़कर फुर्र हो गई, उसके घर छोड़कर जाने की वजह बेहद हैरान करने वाली है। महिला के घर छोड़कर जाने की खबर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना गोरखपुर जिले की है। कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब जांच की गई तो सामने आया है कि वह अंडा खाने की शौकीन है, उसे अंडा बहुत पसंद है, लेकिन उसका पति रोजाना अंडा नहीं खिलाता था।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने विवादित परिसर में किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना
जानकारी के अनुसार, महिला चार महीने पहले भी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी। पुलिस ने तलाश के बाद उसे बरामद कर लिया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने घर छोड़ने का कारण अंडा बताया। पुलिस ने पति-पत्नी को समझाया और घर भेज दिया। लेकिन अब फिर से अंडे को लेकर घर में झगड़ा हुआ। इस बार महिला खुद ही नहीं गई, वह अपनी ननद को लेकर भी फरार हो गई।
यह भी पढ़ें: महिला ने थाने में उतारी साड़ी, पुलिस से बोली-देखो, पति और जेठ…
बताया जा रहा है कि महिला का पति मजदूरी करता है। उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। महिला का पिछले एक साल से पास के ही रहने वाले से एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब चार महीने पहले भी दोनों घर छोड़कर फरार हो गए थे। उस दौरान पुलिस ने महिला की तलाश कर पति-पत्नी में समझौता कर दिया। उस समय भी पुलिस के सामने ने महिला ने कहा था कि उसे पति अंडा नहीं खिलाता है, अंडा उसे बेहद पसंद है, उसका प्रेमी इस बात का हमेशा ख्याल रखता है। फिलहाल महिला के पति ने पुलिस से उसे बरामद करने की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट: अमित कुमार